Untitled

 2 mark

| -0.25 mark |

 60 minutes

Question 1:

यदि किसी वस्तु को 460 रुपये में बेचने पर 60 रुपये का लाभ होता है, तो लाभ का प्रतिशत होगा।

Question 2:

रेखा ने एक स्कूटर 20,000 रुपये में खरीदा और 22,000 रुपये में बेच दिया। लाभ प्रतिशतता कितनी है?

Question 3:

किसी व्यक्ति ने एक पुरानी टाइप की मशीन 1200 रु. में खरीदी और उसकी मरम्मत पर 200 रु. व्यय किए। उसे 1680 रु. में बेच दिया। उसका लाभ प्रतिशत है :-

Question 4:

मैं एक कलम 90 रुपये में खरीदता हूँ। मुझे \(10\%\) का लाभ प्राप्त करने के लिए इसे किस मूल्य पर बेचना चाहिए?

Question 5:

कोई व्यक्ति एक साइकिल 1400 रु. में खरीदता है। उसे \( 15 \% \) की हानि पर बेच देता है। उस साइकिल का विक्रय मूल्य (रुपये में) क्या है?

Question 6:

किसी वस्तु को 270 रु. में बेचने पर \(12.5 \%\) का लाभ होता है, तो क्रय मूल्य क्या है?

Question 7:

किसी वस्तु को जब 1,169 रुपये में बेचा जाता है, तब क्रय मूल्य पर \( 40 \% \) लाभ होता है। वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?

Question 8:

यदि क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य का अनुपात \(5:4\) है, तो हानि प्रतिशत है

Question 9:

किसी वस्तु के क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य का अनुपात \(10:11\) है। लाभ प्रतिशत है।

Question 10:

यदि 15 वस्तुओं का लागत मूल्य, 12 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर हो, तो लाभ का प्रतिशत कितना रहेगा ?

Question 11:

यदि 16 वस्तुओं का विक्रय मूल्य 20 वस्तुओं के क्रय मूल्य के बराबर हो, तो विक्रेता को :-

Question 12:

यदि एक व्यक्ति अपनी कलाई घड़ी 720 रुपये में बेचे, तो उसे \( 25 \% \) की हानि होगी। तद्नुसार, उसे \( 25 \% \) लाभ प्राप्त करने के लिए कलाई घड़ी कितने में बेचनी चाहिए?

Question 13:

एक आदमी दो वस्तुओं को 1800 रुपये प्रति की दर से खरीदता है। यदि वह एक वस्तु पर \( 30 \% \) का लाभ कमाता है तथा दूसरी पर \( 25 \% \) की हानि होती हो तो उस पूरे सौदे में होने वाला लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिये।

Question 14:

एक गाँव वाला 14,250 रुपये में एक बकरी तथा एक भेड़ खरीदता है। वह भेड़ को \( 10 \% \) लाभ पर तथा बकरी को \( 20 \% \) हानि पर बेच देता है। यदि उसके दोनों जानवर एक ही मूल्य पर बेचे हों, तो कम कीमत वाले जानवर का क्रय मूल्य बताओ।

Question 15:

A ने एक घड़ी B को \(20\%\) लाभ पर बेचा एवं B ने उसे \(10\%\) हानि पर C को बेच दिया। यदि C ने वह घड़ी 216 रुपये में खरीदी, तो A ने वह घड़ी कितने रुपये में खरीदी थी?

Question 16:

एक कलाई घड़ी का अंकित मूल्य 4,500 रूपये है। विक्रेता इसे \( 18 \% \) की छूट पर बेचता है। ग्राहक को यह घड़ी कितने रूपये में मिलेगी?

Question 17:

एक डिनर सेट पर 1,250 रूपये अंकित हैं। यदि दुकानदार \( 14 \% \) की छूट देता है, तो ग्राहक को कितना भुगतान करना होगा?

Question 18:

एक सोफा सेट का अंकित मूल्य 45,000 रुपये है। शोरूम मालिक \(22 \%\) की छूट प्रदान करता है। सोफा सेट का विक्रय मूल्य ज्ञात करें।

Question 19:

एक डिनर टेबल का सूची मूल्य 6,000 रुपये है। यदि दुकानदार \( 20 \% \) और \( 25 \% \) की दो लगातार छूट प्रदान करता है, तो ग्राहक को यह कितने में मिलेगी?

Question 20:

एक अलमारी का अंकित मूल्य 15,000 रुपये है। व्यापारी उस पर \(10\%\) और \(5\%\) की दो क्रमिक छूट देता है। अलमारी कितने रुपये में बेची जाएगी?

Question 21:

एक जूते का अंकित मूल्य 3,200 रु. है। क्रमशः \(15\%\) और \(5\%\) छूट दी जाती है। अंतिम विक्रय मूल्य-

Question 22:

किसी वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर \( 10 \% \) का बट्टा देकर 900 रु. में बेचा जाता है। वस्तु का अंकित मूल्य (रुपया में) है -

Question 23:

(23). \( 15 \% \) की छूट देने के बाद एक कुर्सी का विक्रय मूल्य 510 रु. है। कुर्सी का अंकित मूल्य (रुपया में) बताएँ।

Question 24:

किसी वस्तु पर \( 25 \% \) बट्टा देने के बाद उसे 750 रु. में बेचा गया। वस्तु का अंकित मूल्य (रुपया में) क्या होगा?

Question 25:

किसी वस्तु को \( 20 \% \) और \( 10 \% \) के दो क्रमिक बट्टों पर 720 रु. में बेचा जाता है। वस्तु का अंकित मूल्य (रुपया में) क्या है?

Question 26:

किसी वस्तु का अंकित मूल्य 800 रु. है। यदि इसे 680 रु. में बेचा जाता है, तो बट्टा प्रतिशत क्या होगा?

Question 27:

2,400 रु. अंकित मूल्य वाली एक मेज को 1,800 रु. में बेचा गया। बट्टे की दर ज्ञात कीजिए।

Question 28:

1,500 रु. अंकित मूल्य वाली एक साइकिल को दो क्रमिक छूट के बाद 1,104 रु. में बेचा जाता है। यदि पहली छूट \(20\%\) है, तो दूसरी छूट प्रतिशत ज्ञात करें।

Question 29:

10\% की दो क्रमिक छूटे, एकल छूट के रूप में कितनी होगी?

Question 30:

\( 10 \% \) तथा \( 20 \% \) की क्रमिक कटौतियाँ कितनी एकल कटौती के समतुल्य है?